करेला !

करेला बनायें पर उसे रहस्यमय बनाने के लिए धागे में लपेटें व साबुत भरवां मसालेदार बनाऐं।धागा ईतना सारा लपेटें कि खाने वाला उसे हटाने में उलझ जाएं। मसाला इतना न भुनें कि जल जाये। बारिश के ठंडे मौसम का फायदा उठाऐं।बाद में मिलने वाली आईसक्रीम का लालच देकर रखें। करेले पर कुछ दानें शक्कर के चिपका दें जिससे शुरूआत अच्छी हो।अपने रूप व मुस्कान का पूरा फायदा उठाएं।एक करेला खाने के बाद तो खाने वाले को आदत हो जायेगी।और आप की जीत।


Comments