Posts

Local plants . We should plant local plants as much as possible in public places as they are easy to maintain n grow fast.These plants are useful for local birds,animals n humans in many ways. Pics show a Pune city road. You can see Neem,Pipal,etc.

Image

गुलमोहर! नाम ही काफी है।मन करता है पेड़ के निचे खाट बिछा कर लेट जाऊं। निहारता रहूं इन सुन्दर फूलों को और मेहमान पक्षीयों की मधुर आवाज़ सुनता रहूं

Image

यात्रा के पहले इस पक्षी का दिखना शुभ माना जाता है। यह सहजन के पेड़ पर बैठा है। सहजन की फली (drumstick) और फूल मेरे सिंधी मित्र के परिवार वालों को बहुत पसंद हैं। कयी तरह के पकवान बनाए जाते हैं इसे काम में लेकर। रोहिणी भी फली का प्रयोग दाल में करती थी कभी - कभी।

Image

रोहिणी के द्वारा बनाया चिवड़ा फूला हुआ,नर्म और कुरकुरा होता था।स्वाद ऐसा कि खाते रहो।

Image

भाई- बहन का रिश्ता और खेल कुछ अलग ही आनंद देते हैं। बसन्त के मौसम में पापा की साईकिल पर घूमना और पीले फूलों के गुच्छे तोड़ ना याद आता है।

Image

अच्छे साथी के जाने के बाद जीवन कुछ ऐसा हो जाता है मानों नौका तो डूब गई और हम अथा सागर में सिर्फ "लाइफबॉय"के सहारे तैर कर जी रहे हैं। हरियाली और किनारा दूर है और साथ देने के लिए एक समुद्री पक्षी कहीं से आ गया हो।

Image

अच्छी किताबें पढ़ना का शौक होना बहुत अच्छी बात है।यदि पेड़ पर बैठ कर या निचे बैठ कर पढ़ने का अवसर मिले तो और भी आनंद मिलता है।

Image